विस्तार
अगर आप सोशल मीडिया पर किसी वीडियो में गर्भवती महिला को डॉक्टर के संग नाचते हुएं देखें तो जरूर हैरानी होगी। आप सोचेंगे कि ऐसी स्थिति में कोई महिला कैसे ठुमके लगा सकती है, लेकिन ऐसा हकीकत में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक गर्भवती महिला डिलीवरी से पहले डांस करते हुए नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि उस गर्भवती महिला के साथ डॉक्टर भी ठुमके लगा रही हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर और गर्भवती महिला दोनों एक गाने पर ताल से ताल मिला रही हैं। महिला डॉक्टर के डांस स्टेप्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने इसी काम के लिए डांस सीखा हो। अब मामला चाहे जो हो, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।