टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन अक्सर अपने फनी हरकतों के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो अक्सर लोगों को हंसाने का काम करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली की सेना ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे, 3 टी-20 और चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। 27 नवंबर से शुरू होने वाला टूर 19 जनवरी तक चलेगा। जिसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। टीम इंडिया के 'गब्बर' यानी शिखर धवन को टी-20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है। वो नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उनको मस्ती भी करता देखा जा सकता है। शिखर धवन का एक वीडियो पृथ्वी शॉ के साथ वायरल हो रहा है।
शिखर धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पृथ्वी शॉ लड़की बनते हैं और शिखर धवन के साथ डांस कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ को ठुमकते देख, शिखर धवन अपनी टी-शर्ट उतार देते हैं और 'सात समंदर पार...' गाने पर डांस करते हैं। वो शॉ को बांहों में भर लेते हैं और झूमने लगते हैं।
आगे पढ़ें
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन अक्सर अपने फनी हरकतों के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो अक्सर लोगों को हंसाने का काम करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।