विस्तार
अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और इंसानी या प्राकृतिक, किसी भी तरह की कठिन परिस्थिति में अडिग रहता है देश का जवान। 16 हजार फुट से भी ज्यादा ऊंचाई पर है बर्फ की एक बेजान दुनिया। जहां की जमीन के साथ आसमान भी जिंदगी का दुश्मन है लेकिन इसके बावजूद जवान हिम्मत नहीं हारते बल्कि उनके इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे जय जवान। जवानों ने असम रेजीमेंट के रेजिमेंटल गाने के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताए। यहां जवान गीत गा रहे हैं, 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है और हमको उसका राशन मिलता है।'
बर्फ़ीले एरिया में जवानों के लिए कई कठिनाइयां भले ही आती हो पर देश की आन-बान और शान के लिए हमेशा ये जवान जान जोखिम में डालते हैं। इस वीडियो में हड्डी गला देने वाली ठण्ड में भी इनके चेरे पर शिकन नहीं है और अपने साथियों के साथ नाच गाकर खुशी मना रहे हैं। सिक्किम के उत्तरी छोर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दुनिया के सबसे ऊंचे बटालियन मुख्यालय में तापमान -40 डिग्री के साथ जवानों का जोश 16,000 फुट से भी अधिक है।