विस्तार
स्वेतना कंवर की कोरियोग्राफी एक बार फिर यूट्यूब पर तहलका मचा रही है। THE BOM SQUAD पेज पर एक सूफी गाने मैं 'नारा-ए-मस्ताना' पर ये लड़कियां थिरक रही हैं। ये गाना मशहूर सूफी गायिका आबिदा परवीन ने गाया है। इस गाने पर छोरियों ने बम फोड़ दिया है। दिवाली सेलीब्रेशन के लिए अगर आप डांस की प्रेक्टिस कर रहे हों तो इनसे भी आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। बोर हो रहे हों तो भी इनके तड़कते-भड़कते डांस को देखकर मूड सही किया जा सकता है। इससे पहले भी ये छोरियां पुराने गानों पर अपने डांस से धमाल मचा चुकी हैं।