प्यार। ये उस बला का नाम है अगर काम कर जाए तो ठीक। नहीं तो बर्बादी सुनिश्चित है। वो अलग बात है कि रुसवाइयां इंसान को कवि और शायर तक बना देती हैं। तो जो बन जाते हैं वो ठीक जो नहीं बन पाए वो जाओ छुट्टे वसूलो।
यहां भी एक ऐसे ही जोड़े का किस्सा है। एलानिया। एलानिया ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो पहले अपने बॉय फ्रेंड के साथ खड़ी हैं। फिर वो एक पुल के सामने आते हैं। फोटो खिंचाने का क्रम जारी है। अब एलानिया अपने पार्टनर की गोद में। यहां तक भी ठीक। अब इनके पार्टनर फोटो जो है थोड़ा और परफेक्ट चाह रहे थे। और हो गया सियापा। फ़ैल गया रायता।
एलानिया ने ये सारी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें ये सब कुछ साफ़-साफ़ दिख रहा है। लेकिन इन सबके बीच में जो सबसे मज़ेदार बात है वो क्या है पता है? वो है तारीफ़ उस फ़ोटोग्राफर की। जो पूरी सिद्दत से बस तस्वीरें खींचे जा रहा है। उसे इतना सा भी फर्क नहीं पड़ा कि भैया माहौल के हिसाब से थोड़ी देर के लिए ही सही रहमत बख्श दी जाए।
when taking pictures with your bae goes wrong 😂😭😂 pic.twitter.com/k8ePevKtK3
— Elaina (@elainavecchio) November 13, 2016
हुआ ये कि जब आखिरी मोमेंट में दोनों इस वाटर पुल के पास पहुंचे। तो एलानिया को इनके पार्टनर ने अपने गोद में ले लिया। और उनसे संभला नहीं। और दोनों एक साथ पानी के डब्बे में। अब एक-एक करके सारी तस्वीरों को आप देखिए। फिर मज़ा आएगा असली।
@girlposts pic creds and vid creds💁🏽 @mOneyMarlatt @elainavecchio @ncarrro pic.twitter.com/aE50Ra7NfS
— Erin (@eridonegan) November 14, 2016