विस्तार
इन दिनों 'टिक टॉक' नाम का एप काफी लोकप्रिय है। अगर आप भी इस एप का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है। हाल ही में इसी ऐप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको पुराने दिनों की याद आ जाएगी। दरअसल, ये वीडियो वैशाख नायर नाम के लड़के का है। जिसमें वैशाख ने दूरदर्शन की धुन पर गजब का डांस किया है।
वैशाख ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, 'दूरदर्शन ने ऐसा अपने सपने में भी नहीं सोच होगा।' वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। वीडियो को अबतक तीन हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है। काफी लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोग इस वीडियो से खुश नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस वीडियो द्वारा उनकी बचपन की यादों से छेड़छाड़ की गई है।