विस्तार
पहाड़ की बर्फीली वादियों में घूमना किसको पसंद नहीं। गर्मी दिनों में दिल्ली और यूपी जैसे चिलचिलाती धूप वाले लोगों के लिए तो घूमने का मतलब ही पहाड़ और सफेद वाली बर्फ है। कलेजे में ठंडक के लिए एक दिन का ही सही लेकिन छोटा-मोटा ट्रिप तो बना ही लेते हैं। जो ये ट्रिप भी नहीं बना पाते वो पूरी दुनिया को इस गर्मी के लिए जिम्मेदार मानते हैं और धूप में चाय-सुट्टा पीते हुए खूब खरी खोटी सुनाते हैं। (किसी महान आदमी ने बताया कि गरम चाय पीने से गर्मी कम लगती है)।
जब आप छोटी ट्रिप यानी कि कम दिनों के लिए किसी पहाड़ी पर घूमने जाते हैं तो आपको सबसे ज्यादा टेंशन लैंड स्लाइडिंग की होती है। क्योंकि एक पत्थर आपके छोटी सी ट्रिप का सत्यानाश भी कर सकता है। दरअसल ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से एक गिरता एक कंकड़ भी खतरनाक होता है। जब वो पहाड़ों से धड़धड़ाते हुए गिरता है तो किसी को भी छेद सकता है। ये लैंड स्लाइडिंग कितनी खतरनाक होती है इसका एक वीडियो सामने आया है।
यह वीडियो चीन के Sichuan का है। यहां एकाएक हुई लैंड स्लाइडिंग से लोग दहशत में आ गए। बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ों से लुढ़कते हुए जमीन पर आ टकराए, सड़क को तहस नहस करने के बाद यह पत्थर नदी में जा गिरे और पानी में भी हंगामा मचा दिया। इस वीडियो को चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।