विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी। माही। कैप्टन कूल। जो कहना हो कह लो। आदमी एक ही है, वही। क्रिकेट कप्तान-ए-हिंद। इसको शौक है। क्या करने का? एक बढ़िया-बढ़िया मोटरसाइकिल चलाने का और दूसरा छक्का लगाने का।
मौक़ा मिला नहीं कि घुमाया बल्ला, खड़े-खड़े और 6 रन। मैच में जितना प्रेशर बनाना है बना लो। ई एक बार अगर ठान लिया कि छक्का मारना है तो मारना है।
और फिर आदमी को जब एक बार किसी चीज़ का लत लग जाता है ना फिर वो छूटते नहीं छूटता। चाहे अच्छा चाहे खराब। अब इन्हीं कैप्टन कूल को ले लो। इनके लाइफ पर एक फिल्म बन रही है। एम.एस. धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी।
फिल्म में धोनी बने हैं। सुशांत सिंह राजपूत। अभी तक फिल्म का जितना भी ट्रेलर देखिएगा। एक बात समझ में आ जाएगा। वो ये कि आदमी मेहनत किया है। फिल्म के लिए।
[caption id="attachment_34283" align="alignnone" width="670"]
source[/caption]
और जब आदमी इतना मेहनत करता है। तो फिर जरा-सा के लिए चूकना नहीं चाहता। तो उसी के लिए आज कल जम के प्रमोशन चल रहा है। फिल्म तो वैसे रिलीज से पहले ही बहुत पैसा कमा चुकी है। लेकिन कलाकार को तो आखिरी दम तक बस जनता के प्रोत्साहन का इंतज़ार रहता है। तो बस उसी की तैयारी हो रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर तक पहुंचे। उसी प्रोमोशन के सिलसिले में धोनी भी साथ में घूम रहे हैं।
अभी थोड़ी देर पहले उसी प्रोमोशन का एक लाइव वीडियो धोनी के फेसबुक पर आया। जिसमें सुशांत और धोनी एक बॉलीवुड म्युज़िक गेम खेल रहे हैं। मजेदार बात ये कि यहां भी धोनी शुरू से ले के 5वें सवाल तक सिंगल खेलने के चक्कर में मिस कर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही लास्ट सवाल आया। घुमा के खेल दिए।
फिल्म 30 सितंबर को थिएटर में आ रही है। जाइएगा और फिल्म देखिएगा। अभी के लिए आप वीडियो देखिए और मजे लीजिए।
वीडियो:
[fbvideo link="https://www.facebook.com/MSDhoni/videos/1795078694048685/" width="670" height="400" onlyvideo="1"]
और भी किस्से, कहानियों, खबरों और इंटरनेट के सबसे जानदार खजानों के माल के लिए आते रहिए Firkee.in