विस्तार
कहते हैं कि दुश्मन अगर तगड़ा हो तो समझदारी से काम लेना चाहिए। जानवर या इंसान जब शिकार करने निकलते हैं तो उनका सामना किससे होगा इसका अंदाजा उन्हें नहीं होता है। कई बार शिकारी की फजीहत हो जाती है। ऐसी स्थिति में शिकारी की हालत तो पतली होती है लेकिन जो सीन बनकर तैयार होता है, उसे देखकर हंसी छूट जाती है।
कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बाथरूम को बंद करके चूहे का शिकार करने अपनी बिल्ली के साथ घुसता है। पहले तो बड़ी बहादुरी से वह बाथरुम बंद करके चूहे का शिकार करने की कोशिश करता है। लेकिन जब चूहा बाहर निकलता है तो उसे देखकर भाग खड़ा होता है।
सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है। जब बिल्ली का सामना चूहे से होता है। बिल्ली तो जान बचाकर ऐसे भागती है कि वीडियो देखकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा। किसी तरह लड़का बंद बाथरूम का दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है और पीछे से बिल्ली निकलती है। इसके बाद क्या होता है इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन वीडियो जिसने भी देखा, उसका हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया, ये जरूर पता है।