मामला वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया, खुलासा हुआ कि जब दोनों पत्नियों को पता चला कि उनका पति तीसरी शादी करने की फिराक में है तो उन्होंने चप्पलों से सभी के सामने पति की पिटाई कर दी। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला एस अरविंद दिनेश ने 2016 में प्रियदर्शिनी नाम की लड़की से शादी की। मीडिया में आई खबरों की माने तो शादी के बाद वो प्रियदर्शिनी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। प्रियदर्शिनी ज्यादा दिनों तक अपने पति का अत्याचार सहन न कर सकी और वह अपने माता-पिता के घर चली गई। पत्नी के जाने के बाद दिनेश ने दूसरी शादी करने का सोचा, मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर दूसरी पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया। दिनेश ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट के सहारे अपने लिए दूसरी पत्नी ढूंढ ली और अपनी पहली शादी को राज रखते हुए दूसरी शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद दूसरी पत्नी से टॉर्चर होकर उसे भी छोड़ दिया और तीसरी शादी की फिराक में लग गया। जब इस बात की भनक दोनों पत्नियों को लगी तो पत्नियों ने दिनेश को उसके ऑफिस पहुंच गई। दिनेश जैसे ही कंपनी गेट के बाहर निकला उसकी दोनों पत्नियों ने चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों महिलाओं ने धोखा देने और तीसरी शादी करने के लिए पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।Coimbatore - Man gets brutally beaten for searching a new bride by his 2 wives whom he hasn’t divorced yet!!
— Pramod Madhav (@madhavpramod1) September 11, 2019
After whacking him, the women hand him over to the cops.. pic.twitter.com/H7Tis4cEPQ