विस्तार
हाल ही में कश्मीर से वायरल हुए वीडियो को देखकर आपको दुख जरूर होगा लेकिन मन में ये तसल्ली भी होगी कि आज भी इंसानियत जिंदा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं की घुटनों तक जमी बर्फ में कुछ लोग कंधे पर किसी को ले जा रहे हैं। वे एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल ले जा रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने!
घुटनों तक बर्फ थी, इसमें वे 7 किलोमीटर तक महिला को कंधे पर लादकर अस्पताल लेकर गए।सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी सराहना की है। बल्कि हमें भी इनसे कुछ सीखना चाहिए। बाद में गर्भवती महिला को बारामूला के अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। महिला और उसकी बेटी दोनों सुरक्षित हैं। लेकिन इस स्थानीय लोगों से ये सीखना चाहिए कि किस तरह किसी की मदद की जा सकती है।