VIDEO: रैली में नेताजी की फिसली जुबान, प्रियंका गांधी की जगह लगाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:39 PM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने यहां चुनाव आते ही नेताओं में इस बात की होड़ लगी रहती है की अपनी पार्टी को कौन कितना झुकाएगा, नीचा दिखाएगा और ज्यादा से ज्यादा माफी मांगने पर मजबूर करेगा। प्रचार की भूख से ज्यादा अपनी पार्टी को ऊंचा उठाने की रेस लगी है। जहां देखो अनरगल बयानबाजी की बारिश हो रही है। जिससे पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान देखने को मिला।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जगह फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नारे लगने लगे, वाकई ये बात आपको सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन ये सच्चाई है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने मंच पर प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगा दिए, नारे लगाते ही नेता जी का ये वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, इस दौरान सुभाष चोपड़ा भी नेता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस 22 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स की जुबान फिसल जाती है और वह प्रियंका चोपड़ा के जयकारे लगाना शुरू कर देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स नारा लगाते हुए कहता है 'सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद... सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी...'
social media
- फोटो : pixabay
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर मजाकिया टिप्पणी करनी भी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा है, बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ी ने राजनीति में एंट्री कर ही ली। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।'