सोशल मीडिया पर "पीछे देखो, पीछे देखो" डायलॉग से प्रसिद्ध होने वाला बच्चा अहमद शाह इन दिनों पाकिस्तान में दूध बेचता हुआ नजर आ रहा है। अहमद शाह को सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान का तैमूर कहते है। अहमद शाह अपनी लोकप्रियता के कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चाइल्ड आइकन के रूप में उभरा है।
अहमद अपनी लोकप्रियता के कारण इन दिनों पाकिस्तान में डेयरी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बन गया है। उसे Purelait नामक डेयरी कंपनी का विज्ञापन मिल गया है। Purelait कंपनी इस्लामाबाद से संचालित होती है और डच काउ मिल्क बेचती है। अहमद शाह इन दिनों इसी कंपनी इसी दूध कंपनी का दूध बेचते नजर आ रहें है।
अहमद चार साल का है, वहीं अपना तैमूर 2 साल का है। तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उसी तरह इस वक्त अहमद की छोटी-छोटी वीडियोज़ इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उसे लोग पाकस्तानी तैमूर कहते है। उसके वायरल वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं।