यहां लड़कियां खूबसूरती के लिए पीती हैं सांप का खून, लड़के उसे इसलिए खाते हैं..
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Fri, 11 Jan 2019 04:13 PM IST
लड़कियों के लिए दुनियां में हर चीज से ऊपर एक ऐसी खास चीज होती है जिसे वो हमेशा पहले नंबर पर प्राथमिकता देती हैं और वो चीज है खूबसूरती।सुंदरता के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करतीं घरेलु नुस्खे से लेकर महंगे से महंगे सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग करतीं हैं।हालांकि, अापने सुंदरता के लिए अपनाये जाने वाले अजीबोगरीब नुस्खों के बारे में भी सुना होगा।लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां की महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए अपनी जान से भी खेल जातीं हैं।
ऐसा इंडोनेशिया की महिलाएं करती हैं। यहां की महिलाएं अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए जहरीले कोबरा का खून पीती हैं।उनका ऐसा मानना है कि, कोबरा का खून पीने से त्वचा चमकदार होती है। इतना ही नहीं, इस होड़ में मर्द भी पीछे नहीं हैं।वे सेहत दुरुस्त करने के लिए ऐसा करते हैं।
इंडोनेशिया के जकार्ता में लोग आपको टहलते हुए इसका स्वाद लेते दिखाई देंगे । खून की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुकानदार रोजाना हजारों सांपों को काट देते हैं।इस देश के लोग सांप के बिना रह ही नहीं सकते हैं।
यहां पर लोग सांपों से बनी डिश तो खाते हैं, साथ ही जहरीले कोबरा का खून बड़े चाव से पीते हैं।जकार्ता के ज्यादातर क्षेत्रों में कोबरा का खून बेचा जाता है । वहीं, कुछ लोग इसके मीट को खाते हैं। ये दुकानें शाम 5 बजे खुलती हैं और रात 1 बजे बंद हो जाती है। एक रात में विक्रेता 5 से 10 लाख रुपए कमा लेता है।