यहां शादी के बाद किसी दूसरे मर्द से प्यार हो जाने पर औरत तोड़ सकती है पहली शादी
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sat, 25 May 2019 06:27 PM IST
kalasha tribe
- फोटो : social media
हर देश और जनजाति के अपने कुछ रिती-रिवाज होते है, जो पिछले कई सालों से चले आ रहे हैं और उन्हें आज भी उसी तरह से माना जाता हैं। आज हम बात करने जा रहे है पाकिस्तान की कलाशा जनजाति के बारे में बतानें जा रहें है।
kalasha tribe
- फोटो : social media
जो अपनी अजीब परंपराओं के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पाकिस्तान के अफगानिस्तान से सटे बॉर्डर पर सटी कलाशा जनजाति पाकिस्तान के सबसे कम संख्या वाले अल्पसंख्यकों में गिनी जाती है। ये जनजाति खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में चित्राल घाटी के रामबुर, बिरीर और बाम्बुराते क्षेत्र में रहते है। कलाशा जनजाति अपनी अजीबोगरीब और कुछ मामलों में आधुनिक परंपराओं के लिए जानी जाती है।
इस समुदाय की महिलाओं को गैरमर्द पसंद आ जाए तो वे अपनी शादी तोड़ देती हैं और नया नाता जोड़ सकती हैं। पाकिस्तान की जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति के समुदाय में कुल 3,800 लोग ही बचे है।
Marriage
- फोटो : Social Media
ये जनजाति अपनी आधुनिक परंपराओं तथा कुछ अजीब परंपराओं के लिए जानी जाती है जैसे इनके समुदाय की महिलाओं को अगर कोई गैरमर्द पसंद आ जाता है तो वो अपने पति का साथ छोड़कर उसके साथ रहने लगती है और इसका कोई विरोध भी नहीं करता है।
kalasha tribe
- फोटो : social media
पाकिस्तान जैसे देश में जहां महिला आजादी की बात भी फतवे ला सकती है, ऐसे में इस तबके में औरतों को मनपसंद साथी चुनने की पूरी आजादी है। वे पति चुनती हैं, साथ रहती हैं लेकिन अगर शादी में साथी से खुश नहीं हैं और कोई दूसरा पसंद आ जाए तो बिना हो-हल्ला वे दूसरे के साथ जा सकती हैं।