रानी ने बनवाया था ये जहरीला बागीचा, यहां सांस ली तो दुनिया से ही उठ जाओगे
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 08 Jan 2019 03:30 PM IST
बागीचों का नाम सुनते ही आप क्या सोचते हैं? बड़ी सी जगह, पूरी हरी भरी, रंग बिरंगे फूल, पेड़ों का गजब का आकार, थोड़े झूले, खूबसूरत झरने और फूलों के आगे लगा एक प्लेट जिसपर लिखा होता है, 'कृपया फूलों को न तोड़े।'लेकिन दुनिया में एक बागीचा ऐसा भी है जहां पर जाने से पहले गाइड की जरुरत पड़ती है। अगर इस बागीचे में बिना किसी गाइड के गए तो आप जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे।
ये बागीचा यूनाइटेड किंगडम के नॉथंबरलैंड में स्थित है जिसका नाम अलन्विक पॉइजन गार्डन्स है। ये दुनिया का सबसे खतनाक गार्डन माना जाता है। अलन्विक गार्डन उत्तरी इंग्लैंड के सबसे सुंदर आकर्षणों में से एक है, जहां के रंग-बिरंगे पौधे, खुशबूदार गुलाब, मैनीक्योर किए गए टॉपियर और कैस्केडिंग फव्वारे लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं।
लेकिन अलन्विक की सीमाओं के अंदर, काले लोहे के दरवाजे पर साफ लिखा है की फूलों को सूंघना और छूना मना है।माना जाता है कि, अगर बागीचे में जाने के बाद जरा सी भी चुक हो जाए तो आपकी जान जा सकती है। बागीचे में घुसने से पहले मेन गेट पर चेतावनी के तौर पर खतरे का निशान बनाया गया है।
लगभग 14 एकड़ क्षेत्र में फैले इस बागीचे में करीब 700 जहरीले पौधे हैं। घूमने के दौरान गाइड इन पेड़ों के जहरीले गुणों के बारे में बताते हुए आगे बढ़ते हैं। बताया जाता है कि, इन जहरिलें पौधों का इस्तेमाल शाही दुश्मनों को हराने के लिए किया जाता था।इसी कारण बागीचे के दरवाजे के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी खड़े रहते हैं।
1995 में, जेन पर्सी अपने पति के भाई की मृत्यु के बाद डचेज ऑफ नॉर्थम्बरलैंड बन गयी, जो स्कॉटलैंड की सीमा तक फैला हुआ था।परिवार के महल में रहने के बाद, पर्सी के पति ने उसे बगीचों के साथ कुछ करने के लिए कहा, जो उस समय एक बेकार वन की तरह पड़ा था।