हम सभी जानते हैं बल्ब का आविष्कार सालों पहले हुआ थ। जिसके बाद अब तक बल्ब में काफी बदलाव आए है। इसी बदलाव का नतीजा है कि लोगों ने बल्ब के तौर अब सीएफएल का प्रयोग शुरु कर दिया है। अक्सर लोगों का मानना है कि बल्ब की लाईफ 1 साल से ज्यादा की नहीं होती है।
दुनिया में एक इस दुनिया में एक बल्ब ऐसा भी है, जो 117 सालों से न केवल सलामत है बल्कि लगातार जल भी रहा है। तो शायद यकीन न हो पर यह बात पूरी तरह से सत्य है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो यह बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर में स्थित है। इस बल्ब को यहां एक दमकल केंद्र में साल 1901 में लगाया गया था। इस बल्ब का नाम लिवरमोर सेंटेनियल लाइट बल्ब है।
ये बल्ब 4 वॉट बिजली से चलता है और दिन के 24 घंटे जला रहता है। दमकल केन्द्र में कार्यरत कर्मियों ने डेलीमेल की एक खबर के हवाले से कहा है कि इस बल्ब को पहली बार साल 1937 में बिजली की लाइन बदलने के लिए बंद किया गया था और तार बदलने के बाद यह बल्ब फिर जलने लगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2001 में इस बल्ब का सौंवा वर्ष मनाया गया। जिसे दिखाने के लिए सीधे वेबकैमरा का उपयोग किया गया था। वर्ष 2013 में ये बल्ब एकाएक बंद हो गया तो इस लोगों को लगा ये बल्ब फ्यूज़ हो गया है किन्तु जब इलेक्ट्रीशियन ने जांच की, तो पाया कि बल्ब तो सही सलामत है, जबकि वहां पर लगी 76 वर्ष पुरानी तार बेकार हो गई है। जी हाँ, उसके बाद तार की मरम्मत की गई और ये बल्ब फिर से जलने लगा।
इस बल्ब की फैली लोकप्रियता के कारण लोग करीब तीन दशकों से इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सच पूछा जाए तो यह बल्ब अपने आप में एक म्यूजियम बन चुका है। आपको बता दें कि इस बल्ब का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है।