धोनी की बेटी जीवा ने मास्टरनी बनकर ली ऋषभ पंत की क्लास, इंटरनेट पर छाया VIDEO
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sun, 12 May 2019 04:32 PM IST
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी इन दिनों अपने वीडियो को लेकर चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। जीवा बहुत ही छोटी उम्र में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। अपनी बेटी जीवा को धोनी जितना ज्यादा प्यार करते हैं उतना ही जीवा की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देते हैं।
इन दिनों जीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेटर ऋषभ पंत को हिंदी वर्णमाला सिखा रही हैं। इस वीडियो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से इन दिनो वायरल होता जा रहा है।
वीडियो में ऋषभ पंत को जीवा हिंदी की मास्टरनी बनकर वर्णमाला का सिखा रही है। जीवा ऋषभ पंत को अ, आ, इ, ई... सिखा रही है। इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि ऋषभ को पढ़ाते वक्त जीवा खुद बीच में वर्ण माला के अक्षरों को भूल जाती हैं।
लेकिन फिर भी लोगों को जीवा का ये मासूम अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में जीवा ऋषभ को अ, आ, इ, ई, उ, ऊ,ओ, औ, अं, अ: पढ़ाते-पढ़ाते हैं खुद बीच में ए, ऐ भूल जाती हैं। जिसके बाद वह ऋषभ पंत से पूछती हैं कि 'ए और ऐ' कहां गया? क्या आप 'ए, ऐ' को खा गए, इस पर ऋषभ कहते हैं, हां वे इन अक्षरों को डिनर में खा गए।
हम आपको बता दे कि जीवा का इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अकाउंट है, जहां पर उसे 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जीवा का ये वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद आया है। इस मैच में दिल्ली को हराकर चेन्नई फाइनल में पहुंच गई है।
बता दें एम एस धोनी अपनी बेटी जीवा की पढ़ाई-लिखाई पर काफी खास ध्यान देते हैं। धोनी जीवा को अंग्रेजी के साथ-साथ भारत के राज्य की अलग-अलग भाषा सिखाने को लेकर सजग रहते हैं। जैसे तमिल और यहां तक कि अपनी मातृभाषा भोजपुरी तक बोलना और पढ़ना सिखाते हैं। हाल ही में जीवा का इन भाषाओं में हाल-चाल पूछने पर जवाब देने का वीडियो भी वायरल हुआ था।