इस साल दूरदर्शन पूरे 57 साल का हो गया। जिन घरों में केबल बहुत बाद में लगा उन लोगों के पास दूरदर्शन की अपनी यादें मौजूद हैं। इस मामले में वो लोग भी काफ़ी लकी रहे जिनके मां-बाप ने पढ़ाई को लेकर घर में कभी केबल लगने ही नहीं दिया। आप लोगों को पुराने किरदार ज़रूर याद होंगे। उनमें से कुछ आपके पसंदीदा रहे होंगे। कुछ के साथ आपने अपने चरित्र को जोड़ लिया होगा। और आज भी उन धारावाहिकों की बात होते ही आपके चहरे पर मुस्कान आ जाती होगी। ये लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिन्होंने टीवी को बदलते देखा है। चलिए देखते हैं टीवी के जाने-माने चहरे आज क्या कर रहे हैं।
भारतीय टेलीविज़न के पहले जासूस करमचंद पंकज कपूर आज एक बेहद मशहूर और टैलेंटेड फ़िल्म आर्टिस्ट्स में गिने जाते हैं। इनकी एक नई फ़िल्म का ट्रेलर भी आ गया है तोबा टेक सिंह और इसमें वो एक बार फिर बेहद बढ़िया अदाकारी करते नज़र आ रहे हैं।
कहा जाता है कि कृष्ण के अवतार में अब तक कोई सबसे बेहतर लगा है तो वो हैं नितीश भारद्वाज। एक समय पर इन्होंने राजनीति में एंट्री की थी पर जल्द ही ये इससे दूर हो गए। अब ये डायरेक्शन कर रहे हैं।
शक्तिमान को कौन पसंद नहीं करता था? ये भारत के पहले सुपर हीरो हैं। मुकेश खन्ना आज 58 साल के हो चुके हैं और चिल्ड्रेन फ़िल्म सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के प्रमुख हैं और कई एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं। कुछ दिनों पहले स्टार प्लस के सीरियल में भी नज़र आए थे।
शांति सीरियल में इन्होंने मुख्य और बेहद दमदार किरदार निभाया था। उसके बाद इन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। आईसीसी के शो के बाद ये दोबारा मशहूर हो गईं। इन्होंने अपना फ़ैशन स्टोर भी खोला है।
देख भाई देख में इनका किरदार हम सबको आज भी याद है। इसके बाद ये एक समय पर टीवी में सबसे अधिक महनताना पाने वाले एक्टर भी बने। इन्होंने कुछ साल पहले अपने बेटे अध्ययन सुमन को लेकर एक फ़िल्म हार्टलेस बनाई।
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की। फ़ौजी और सर्कस में हम सबने इनको देखा। और आज ये जिस मुक़ाम पर हैं उसके बारे में अलग से कुछ कहने की ज़रुरत नहीं है।
मालगुडी डेज़ का स्वामी हम सबका फ़ेवरेट था। इन्होंने कई फ़िल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। अब ये बैंगलोर में रहते हैं और 39 वर्ष के हो चुके हैं। ये एक कंपनी में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के रूप में काम करते हैं।
श्रीमान-श्रीमती हो या तू तू मैं मैं रीमा लगू हमेशा से ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती रही हैं। ये भी बॉलीवुड की मां के रूप में जानी जाती हैं क्योंकि इन्होंने कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। इसके साथ ही ये मराठी फिल्मों में भी काम करती रही हैं।