विस्तार
लव और ब्रेकअप करने के मामले में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं है। बी-टाउन में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने कई सालों तक डेटिंग की, शादी की तारीख भी पक्की हुई लेकिन मौके पर पीछे हट गए। इनकी कुंडली में न जानें कौन सा दोष था, जो बात शादी तक पहुंचकर पूरी न हो पाई। डेटिंग की बात आती है तो सबसे पहले अक्षय कुमार का ही नाम आता है लेकिन बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिन्होंने एक साथ कई डेटिंग करके अपने रिश्तों को उलझाए रखा।
इन 6 स्टार्स ने जमकर डेटिंग की, हॉलिडे गोवा बीच पर मनाईं, इंगेजमेंट की लेकिन शादी करने से कुछ देर पहले डर गए और अपने रिश्ते में फुल स्टॉप लगा दिया।
बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले विवेक ओबरॉय का नाम 'गुरप्रीत गिल' से जुड़ा था। खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद विवेक की व्यस्तता बढ़ गई और ये रिलेशनशिप ज्यादा दिन चल नहीं पाई।
नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया ने लगभग दो सालों तक डेटिंग की। लेकिन शादी की बात आते ही नील नीतिन मुकेश ने पब्लिक के सामने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया और यह रिश्ता भी टूट गया।
सलमान खान का नाम बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की एक्ट्रेस से भी जुड़ा है। हालांकि भाई के दिल में अभी तक अपने पहले प्यार की यादें जिंदा हैं इसलिए किसी भी रिश्ते को अंत तक नहीं पहुंचा पाए। खबरों के मुताबिक सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की डेट भी फिक्स हो गई थी लेकिन संगीता बिजलानी ने इस रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दर्जनों डेटिंग कीं। यूं ही इन्हें खिलाड़ी का टैग नहीं मिला। खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के चैंपियन से बेहद प्यार करती थीं और शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। लेकिन तभी उन्हें यह पता चला कि वो डबल डेटिंग कर रहे हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन भी अक्षय कुमार के साथ रिलेशन में थीं। फिल्म मोहरा के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने में लोगों ने इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। जब दोनों के रिलेशन की खबरें सुर्खियां बनीं तो अक्षय ने स्वीकार करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर रवीना ने ब्रेकअप कर लिया।
छोटे बच्चन के भी कई रिलेशन रहे। रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर से इनका नाम जुड़ा रहा। करिश्मा कपूर से लगभग 5 साल डेटिंग के बाद दोनों ने अपने इंगेजमेंट की घोषणा की थीं। लेकिन कुछ महीने बाद ही इस बात से इनकार कर दिया। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी तक किसी को नहीं पता।
cosmopolitan