विस्तार
प्रियंका चोपड़ा इतने कम समय में वो सब कर चुकी हैं, जिसे करने का लोग सिर्फ सपना ही देखते हैं। किस्मत में माही-माही मैनू छल्ला पवा दे, 7 खून माफ की साहिबा, ऐतराज में दिखती नशीली आखें, फैशन का जुनून, डॉन की जंगली बिल्ली, मैरी कॉम का हौसला और बाजीराव मस्तानी में काशी की बेपनाह मोहब्बत। इतने सारे किरदारों को जिंदा रखने वाली सिर्फ एक ही अभिनेत्री हो सकती है। जी हां... बात प्रियंका चोपड़ा की हो रही है।
ये एक्ट्रेस भारत की वे स्टार है जो आजकल अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी देश का नाम रौशन कर रही है। देखिए प्रियंका का सफर कैसा रहा...
बेवॉच जैसी सुपर फिल्म के लिए जब प्रियंका का नाम फाइनल हुआ था, तब भी सब देसी गर्ल के चर्चे कम नहीं थे। लेकिन इससे बड़ी उपलब्धि ये थी कि प्रियंका को इस शो के एक मुख्य नेगेटिव रोल के लिए चुना गया, जो आज तक किसी भारतीय को नहीं मिला।
क्वांटिको में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से प्रियंका को एक नए शो की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस का 'People's Choice Award' मिला था और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय ही नहीं, पहली साउथ एशियाई महिला भी हैं।
प्रियंका चोपड़ा के मेकअप के एक दिन का खर्च है करीब 80 हजार रूपये। यानि कि महीने का करीब 25 लाख रूपया। इसमें से करीब 45 हजार उनके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर लगता है और बाकी के मेकअप और आई मेकअप पर।
source- filmybeat
इस तस्वीर को देख प्रियंका को पहचानना बेहद मुशकिल है! क्या ये प्रियंका ही है। प्रियंका ने पहले तो साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने बॉलावुड में एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित किया। वहीं बाद में उन्होंने अपनी सिंगिंग के जरिए भी अपने फैंस को खूब लुभाया। आज ये एक्ट्रेस अपना 35वां जन्मदिन मना रही है।