विस्तार
साल 2017 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ये वो वक्त होता है जब हम अपने पूरे साल की बातों को याद करते हैं। बॉलीवुड का बाजार साल 2017 में भी कई अफवाहों से गर्म रहा। इस साल भी सलमान खान के फैन उनकी शादी का ही इंतजार करते रहे। बीच-बीच में माहौल ऐसा बना कि सबको यकीन हो गया कि सलमान और यूलिया एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन आखिर तक ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल अगले 20 दिनों में ऐसी कोई सुगबुगाहट नहीं है तो कह सकते हैं कि इस साल भी भाई बैचलर क्लब में बने रहेंगे। लेकिन कई सेलिब्रिटिज का विकेट 2017 में बैचलर क्लब में गिर गया। आइए, देखते हैं।
साल 2017 की शुरुआत सबसे शॉकिंग तब रही जब रिया सेन ने अचानक शादी कर ली। ब्यॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से उनकी शादी, काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही।
इसी साल आफताब ने अपनी पत्नी निन दोसांझ से दोबारा शादी कर ली। इससे पहले वो 2014 में शादी कर चुके थे। उनके इस रिमैरिज ने साल 2017 में खूब सुर्खियां बटोरी।
अजय देवगन की रील लाइफ बेटी इशिता की शादी ने भी खूब चर्चे बटोरे। उन्होंने एकाएक टार्जन द वंडर कार फेम वत्सल सेठ से शादी कर ली थी। उनकी शादी में भी बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा था।
क्रिकेटर जहीर खान भी साल 2017 में सागारिका के साथ सात जन्मों का बंधन में बंध गये। उनकी शादी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे।
फेमस कॉमेडियन भारती भी इस साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड हर्ष के साथ शादी की। वो लंबे वक्त से हर्ष के साथ रिलेशन में थीं।