विस्तार
फिल्म फैन तो आपने देखी ही होगी। शाहरुख खान डबल रोल में दिखे थे। फिल्म में एक जबरे फैन की स्टार के प्रति फैंटसी को दिखाया गया था। इन फिल्मी सितारों की फैन फॉलोविंग की लंबी लिस्ट है। कुछ फैंस से ये सितारे मिलते हैं, बात करते हैं और उन्हें जानते हैं।
लेकिन कुछ ऐसे भी फैन हैं जिन्हें शायद से स्टार्स नहीं जानते। फिर भी इनकी दीवानगी इस कदर है कि स्टार्स के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसी ही एक विदेशी फैन हैं पेज विल्सन जो लॉस एंजलिस में रहती हैं। उन्हें शायद शाहरुख नहीं जानते लेकिन शाहरुख के हर एक पल को ये मूर्तियों में कैद करती हैं।
हर फैन जताते हैं कि वह सबसे बड़े फैन हैं। लेकिन कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं। अपने आप बयां हो जाता है। जैसे की इस फैन ने अपनी दीवानगी मूर्तियों से बयां की है।
फिल्म ओम शांति ओम तो आपको याद ही होगी। उसका गाना 'तुमको पाया हूं तो जैसे..' भी याद होगा। ये सीन उसी गाने का है।
फिल्म बादशाह के लुक में शाहरुख।
चार्ली… इट्स हैप्पी न्यू ईयर।
इस कला को देखकर शाहरुख अपने फैन के फैन हो जाएंगे।
शाहरुख और गौरी की जोड़ी। गजब की कला है।
फिल्म मोहब्बतें के शाहरुख की झलक। है न मजेदार।
रईस के शाहरुख, याद होगा आपको भी।
पारो और देवदास।
रा.वन के शाहरुख की एक झलक। शाहरुख भी इस लुक के दीवाने हो जाएंगे।
क्यूट पिक्चर। आपको कैसी लगी ये कला। कमेंट में बताएं।