विस्तार
लाखों दिलों की क्वीन यानि कंगना रणौत का आज जन्मदिन है। दत्तो से लेकर रिवॉल्वर रानी तक और काया से लेकर मोह-माया तक कंगना रणौत का अंदाज अनोखा ही है। तो आज हम बताने जा रहे हैं कंगना के बारे वो बातें जो कि बहुत ज्यादा नहीं जानते होंगे।
- कंगना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें बहुत कम उम्र (22 साल) में नेशनल अवॉर्ड मिला।
- शुरुआत में कंगना के परिवारवालों को ये पसंद नहीं था कि वो एक्टिंग करे, एकबार कंगना को घर से भी निकाल दिया गया था।
- बहुत कम लोग जानते हैं कि कंगना राणावत प्रतिभावान बास्केट बॉल प्लेयर हैं।
- कंगना बताती हैं कि वह खुद तो डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
- कंगना ने बताया कि एक बार उनके पिता ने उन्हें इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि वह पढ़ाई छोड़ना चाहती थीं। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 15 वर्ष थी।
- कंगना एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं।
- कंगना ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्थित अस्मिता थियेटर ग्रुप से शुरु की थी।
- कंगना खुद मानती हैं कि उन्हें समझना बहुत मुश्किल है। कंगना खुद को एक 'बोर पर्सन' बताती हैं।
- भले ही कंगना एक सफल कलाकार हों लेकिन ये जानकर हैरान हो सकते हैं कि कंगना बहुत कम फिल्में और टीवी देखती हैं। कंगना के मुताबिक मुश्किल से उसने एक दर्जन फिल्में देखी होंगी।
- कंगना को खाली टाइम में पढ़ना और संगीत सुनना ज्यादा पसंद है।
- कंगना को तीन नेशनल अवॉर्ड और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं।
- फिल्म क्वीन के लिए कंगना ने अपने डायलॉग्स खुद के हिसाब से लिखे थे।