जोक्स: हमारी सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हर दिन हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आप तनाव से दूर रहते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।
सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा।
पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी।
पत्नी अपने पति के साथ मायके जाते हुए
पत्नी- देखो जी अपना मूड ठीक रखना और
वहाँ पर कोई झगड़ा नहीं करना मेरे साथ
पति- क्यों?
पत्नी- अरे वो मेरे पापा का घर है
पति- अच्छा तो वो तेरे बाप का घर है
और मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र का मैदान है
जो रोज बिना बात के महाभारत करती है
Video Viral: डांसिंग डोसा वाले का अनोखा स्टाइल देखकर लोग बोले- 'जल्दी करो कल सुबह पनवेल निकलना है'
पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं. समझ में नहीं आता।
डॉक्टर के पास पहुंचा गप्पू!
डॉक्टर ने गप्पू की टेस्ट रिपोर्ट देख कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है
गप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला
ये तो बता दीजिए डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर से फेल हुई है?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के नाच-गाने का वीडियो वायरल, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग