विस्तार
अभी तक आपने ड्राइवर, प्लंबर, माली, वाचमैन जैसे तमाम लोग किराए पर या एक दो दिन के चार्ज पर मिलते देखें होंगे लेकिन क्या होगा जब ब्वायफ्रेंड भी किराए पर मिलने लगे।
वैलेंटाइन वीक पर ये ऑफर आया है उन लड़कियों के लिए जिनका आज तक कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है, या जिनके ब्वॉयफ्रेंड अब उनसे दूर हो चुके हैं। खास बात ये है कि ये ऑफर खुद एक लड़के ने दिया है, उसने फेसबुक पर बकायदा पोस्ट डालकर इसके लिए अपना चार्ज भी तय कर दिया है।
अब ऐसी खबर सोशल मीडिया में कैसे छुपी रहती, बातों बातों में ये लड़का चर्चा का विषय बन गया। हालांकि असल में ये पोस्ट मजाक में लिखी गई थी, लेकिन चर्चा इसे खूब मिली। तो चलिए हम आपको बताते हैं उस लड़के के बारे में।