विस्तार
हिंदी जोक्स: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मूड फ्रेश रहता है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है। अगर आपको हंसने का समय नहीं मिल रहा है, तो आप अपने दफ्तर में दोस्तों के साथ हंसते सकते हैं। हंसने के लिए कोई तय समय नहीं है आप कभी भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने की सफर पर...
संता- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
बंता- जरूर! और हाथ छोड़ दोगे तो,
मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी।
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी
लड़के को लगा झटका!
एक आदमी किसी कॉलेज के टॉयलेट में गया,
अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो दीवार पर लिखा हुआ देखा।
इतना ज़ोर अगर पढाई में लगाता तो,
तू आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता।
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
गप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
गप्पू- नहीं साइकिल की...!!!