विस्तार
धूम 3 ने बॉक्स अॉफिस पर तहलका मचा दिया था। आमिर खान की ये फिल्म खूब चली थी। इस फिल्म में आमिर ने डबल रोल प्ले किया था। जैकी दादा ने आमिर के पापा का रोल किया था। लेकिन इन सबके अलावा एक छोटा सा क्यूट बच्चा भी फिल्म की शुरुआत में ही दिखाई दिया था। जिसने अपने छोटे से रोल में कईयों का दिल जीता था। उस बच्चे का नाम सिद्धार्थ निगम है।
‘धूम 3’ के बाद किंग अशोक नामक एक टीवी सीरियल में दिखाई दिया था। टीवी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 9 में भी उसकी झलक दिखाई दी थी। अब उस बच्चे को पहचानना बेहद मुश्किल है। बचपन में क्यूट लुक से दिल जीतने वाला ये बच्चा अब काफी बड़ा हो गया है।
'धूम 3’ के बाद किंग अशोक टीवी सीरियल के लिए सिद्धार्थ को खूब तारफें मिलीं। अशोक के लिए सिद्धार्थ को अवॉर्ड भी मिले।
सिद्धार्थ ने अपनी फिजिक ऐसी बना ली है कि वह एकदम हीरो सरीखे लगते हैं। उन्हें देखकर लगता है कि जल्द ही बड़े परदे पर बतौर हीरो नजर आएंगे।