विस्तार
90 के दशक की पॉपुलर हीरोइन करिश्मा कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। वहीं शादी के बाद भी वो हमेशा लाइम लाइट में बनी रहीं।
16 साल की उम्र में 'प्रेम कैदी' फ़िल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली करिश्मा कपूर ने 6th क्लास के बाद ही स्कूल छोड़ बॉलीवुड में जाने का मन बना लिया था। जी हां, करिश्मा कपूर क्लास 6 के बाद स्कूल का चेहरा नहीं देखीं। आज करिश्मा कई हिट फिल्में देकर फिल्मों से दूरी बना ली हैं। लेकिन वो अक्सर फैमिली पार्टी और इवेंट में नजर आती हैं। हाल ही में करिश्मा की बिकिनी फोटो सामने आई हैं।
करिश्मा की शादी से पहले आखिरी फिल्म Baaz: A Bird in Danger । ये फिल्म साल 2003 में आई और उन्होंने 2003 में एक्टिंग छोड़ दी। इसी साल करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली थी। करिश्मा की इस शादी में उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हुए। 2012 में उनकी फिल्म आई थी 'डेंजरस इश्क'। अब करिश्मा इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती हैं। शादी के बाद पहली बार है जब करिश्मा ने सोशल मीडिया पर कोई बिकिनी फोटो शेयर की है। करिश्मा इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं।
करिश्मा का डाइवोर्स कुछ समय पहले उनके पति संजय कपूर से हो गया था। बाद में खबरें आई की करिश्मा बिजनस मैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही है। करिश्मा को अक्सर संदीप के साथ साथ देखा गया है।
करिश्मा और शाहरुख फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में साथ काम कर चुके हैं। 27 साल के शाहरुख जब डेब्यू कर रहे थे, तब करिश्मा कपूर 18 साल की थीं।
जुड़वा, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, हम साथ साथ हैं, जुबैदा, शक्ति द पावर, बीवी नंबर वन, फिजा... ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें करके करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपना लोहा मनवाया, बल्कि फिल्म फेयर, नेशनल अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।