विस्तार
फिल्में तो आप बहुत देखते होंगे, है कि नहीं। आप में से कई लोग हीरो की एक्टिंग देखना पसंद करते होंगे कई लोग हीरोइन की सुंदरता। चलिए आज उन हीरोइनों से मिलवाते हैं जिनके दम पर फिल्म चली, खूब चली। इन हीरोइनों ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टंट से अक्षय कुमार, सलमान खान अजय देवगन सबको पीछे कर दिया।
1. मदर इंडिया - नरगिस फिल्म में राजकुमार भी थे और सुनीत दत्त भी। पर इस फिल्म की जान नरगिस थीं। जितनी सुंदर थीं उतनी ही लाजवाब एक्टिंग भी थी। इस फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक नरगिस परेशानियों से उलझती रहीं लेकिन कभी हार नहीं माना। इसलिए आज भी लोग मदर इंडिया का उदाहरण देते हैं।
2. रेखा - खून भरी मांग रेखा को खून भरी मांग के लिए खूब सराहा गया था। फिल्म में वो झांसी की रानी से कम नहीं थी। फिल्म की कहानी और रेखा की एक्टिंग दोनों ही लाजवाब थी। वैसे फिल्म 'फूल बने अंगारे' में भी रेखा झांसी की रानी ही लगी थीं। इंस्पेक्टर की ड्रेस में वो गज़ब दिखी थीं।
3. माधुरी दीक्षित - मृत्युदंड माधुरी दीक्षित इस तरह के किरदार में बहुत ही अच्छी लगती हैं। मृत्युदंड भी तीन महिलाओं की कहानी है जो वक्त और हालात से बेचारी नहीं बनकर आगे बढ़ती हैं, मुकाबला करती हैं। फिल्म 'गुलाब गैंग' में भी माधूरी ने कमाल की एक्टिंग की थी। इस फिल्म में भी हीरो का कोई सीन नहीं था।
4. करिश्मा कपूर - शक्ति: शक्ति में करिश्मा कपूर का रोल भी कुछ ऐसा ही था जो पहले कुछ और होती है और ज़रूरत पड़ने पर माँ चंडी बन जाती है। आजकल के गर्ल्स के लिए यह एक Motivational फिल्म है।
5. इश्किया - विद्या बालन: इश्किया में विद्या बालन का रोल भी कुछ कम दमदार नहीं है। विद्या बालन ने यह रोल बखूबी निभाया भी था। वैसे फिल्म 'कहानी' भी एक ऐसी मूवी थी जिसने शुरूआत से अंत तक एक सस्पेंस बनाए रखी। इस फिल्म को हर एक औरत को देखना चाहिए। व्हाइट साड़ी और रेड बॉर्डर में विद्या सही में मां दूर्गा लग रही थी। एक्टिंग की जितनी तारीफ करें कम होगी।
6. सात खून माफ - प्रियंका चोपड़ा सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा कभी शानदार लगीं तो कभी डरावनी। फिल्म में उनका किरदार ऐसा था कि अच्छे अच्छों की छुट्टी हो जाए। वैसे गुंडे, जय गंगाजल और मैरी कॉम में भी प्रियंका ने लोगों का दिल जीता था। एक बात पता है क्या प्रियंका इंस्पेक्टर के ड्रेस में लगती बड़ी मस्त है।
7. अकीरा: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा।
इसके आलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं जो केवल एक्ट्रेस के दम पर ही चली थी। आपको भी किसी ऐसी फिल्म का पता हो तो comment में ज़रूर बताएं।