विस्तार
90 के दशक में जब बॉलीवुड अपना अंदाज बदल रहा था तो उस दौर में कुछ एक फिल्में ऐसी बनी जो लोगों के दिमाग पर छप गईं और दिल में बस गईं। इन्हीं फिल्मों में शुमार है कमल हासन की चाची 420। मां-बाप और बेटी की इस अद्भुत स्टोरी में कमल हसन ने एक पिता और दादी का किरदार निभाया था। हालांकि उस जमाने में वो तकनीकें नहीं थी लेकिन फिर कमल हासन ने जो कर दिखाया था, वैसी कलाकारी आजतक कोई एक्टर एक्ट्रेस नहीं कर पाया।
इस फिल्म में एक क्यूट सी बच्ची थी, जिसके इर्द गिर्द सारी कहानी घूमती है। फिल्म में ये बच्ची कमल हासन और तब्बू की है, जिसकी एक झलक पाने के लिए कमल हासन, चाची का रूप धारण करके अमरीश पुरी के घर काम वाली बाई बनके पहुंच जाते हैं। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। यानी की 20 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया। जाहिर सी बात है कि वो क्यूट बच्ची बड़ी हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि वो बच्ची कौन है और अब क्या कर रही है।
इस क्यूट बच्ची का रोल अदा किया था फातिमा सना शेख ने ही। ये वहीं फातिमा शेख हैं जो आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में दिखाईं दी थी। फिल्म में फातिमा ने मुख्य किरदार गीता का रोल अदा किया था।
वैसे तो बतौर कलाकार पहली फिल्म थी इश्क, इसके बाद उन्हें चाची 420 में खूब पसंद किया गया। चाची 420 से लेकर दंगल के बीच फातिमा पर्दे से गायब नहीं थी बल्कि 8 फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें वो प्रसिद्धी नहीं मिली थी,जिसकी वो हकदार हैं।
कमल हासन की बेटी के बराबर ही होंगी फातिमा
इस फोटो पर खूब बवाल हुआ था
इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं हजार
जिम में देती हैं काफी टाइम
फोटोजेनिक हैं फातिमा
पार्टीज में दिख जाती हैं अक्सर