विस्तार
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनके स्टारडम और खूबसूरती के किस्से आज भी जग जाहिर हैं। बहुत कम उम्र में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लग गए थे। खूबसूरती से कई लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की जगह आज उनकी बहन ने ले ली है।
कई फिल्मों में झलक दिखा चुकी ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। तस्वीरें शेयर करती हैं, और अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। चलिए जानते हैं दिव्या भारती की खूबसूरत बहन के बारे में...
वैसे तो दिव्या भारती की जगह आज इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता। उनका मुकाबला करना बेहद मुश्किल है, लेकिन उनकी बहन 'कायनात अरोड़ा' खूबसूरती के मामले में दिव्या भारती से जरा भी कम नहीं हैं। उनकी बहन उनके ही नक्शे कदम पर चल रही हैं और वो दिन दूर नहीं जब वो भी बॉलीवुड में टॉप हीरोइन्स की लिस्ट में शुमार होंगी। उन्होंने साल 2010 में अक्षय कुमार कि फिल्म खट्टा-मीठा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कायनात अरोड़ा दिव्या भार्ती की चचेरी बहन हैं...
कायनात ने मॉडलिंग करने के बाद बॉलीवुड का रास्ता चुना है। वो बचपन से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। कयानात का नाम हॉट एक्ट्रेस में गिना जाता है। अपनी अदाकारी से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि पब्लिक में भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। कायनात देहरादून से हैं, पढ़ाई लिखाई भी वहीं से हुई है। हालांकि ग्रैजुएशन दिल्ली के नेशनल इंस्ट्यूट अॉफ फैशन टेक्नोलॉजी से हुई है।
कायनात बहुत सारे एड्स में आ चुकी हैं, जैसे कि ‘कैडबरी’, ‘मारुति’ के साथ-साथ ‘लक्स'... उन्होंने 2011 में फिल्म ग्रैंड मस्ती में काम किया था। इसके अलावा कायनात पंजाबी फिल्में भी कर चुकी हैं। इसमें एक ‘फरार’ है।
कायनात कई तमिल फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। 2011 में आई फिल्म ‘मनकथा’ में भी काम किया है। इसके अलावा रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सीक्रेट’ में भी कायनात ने काम किया है।