विस्तार
2014 के आम चुनाव से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित संजय बारू की किताब आई थी 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह'। संजय बारू 4 साल तक मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर रहे थे। किताब पर कई विवाद भी हुए थे। अब इस किताब पर आधारित फिल्म आ रही है। फिल्म में पूर्व पीएम का किरदार धांकड़ चरित्र अभिनेता अनुपम खेर निभा रहे हैं। अनुपम खेन ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह हूबहू मनमोहन सिंह नजर आ रहे हैं।
फिलहाल फिल्म के बारे में इतनी जानकारी है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है, सुनील बोहरा प्रोड्यूसर हैं और विजय रत्नाकर गुट्टे इस फिल्म के जरिये पहली बार निर्देशन की पारी खेलने जा रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ी दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 1982 में आई रिचर्ड एटनबरो की 'गांधी' के स्तर के होगी। फिल्म में बेन किंगस्ले ने गांधी का किरदार निभाया था। वहीं अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभाने को लेकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं।