विस्तार
बॉलीवुड में कई स्टार आए और गए लेकिन शक्ति कपूर की हर फिल्मों ने उन्हें एक अलग तरीके का स्टार बनाया। चाहे फिल्म 'गुंडा' का 'चुटिया' हो या 'राजा बाबू' का 'वीरू' शक्ति कपूर ने हर एक फिल्मों में अपने कैरेक्टर को सुपरहिट साबित किया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शक्ति कपूर का रियल नाम सुनील सिकन्दरलाल था। उनके नाम बदलने के पीछे भी एक वजह है, दरअसल जब सुनील दत्त साहब ने शक्ति कपूर को फिल्म 'रॉकी' में विलेन का रोल ऑफर किया तो उन्हें अपना नाम विलेन की तरह नहीं लगा, इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रखा लिया।
शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा में अपनी खलनायकी और कॉमिक टाइमिंग के लिए के लिए जाने जाते हैं। शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू विलेन के किरदार से ही किया था। साल 1980 के दौर में शक्ति कपूर को बतौर अभिनेता पहचाना जाने लगा। उस साल उनकी दो फिल्में कुरबानी और रॉकी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में साबित हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा की थी।
लेकिन शक्ति को इन 6 फिल्मों के लिए हर सदी में जाना जाएगा। इन फिल्मों से शक्ति कपूर की एक अलग पहचान बनी...