Home Celebs Indian Women Among Forbes Worlds Billionaires List

#WomensDay : सिर्फ पुरुष नहीं, इन अरबपति महिलाओं के बारे में भी जानिए

Updated Mon, 07 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
465525-forbeswomen
465525-forbeswomen
विज्ञापन

विस्तार

अगर आपसे भारत के सबसे अमीर लोगों के बारे में पूछा जाए तो शायद आप झट से बता देंगे, लेकिन आपसे पूछेंं कि भारत की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताइए... शायद आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

देश और दुनिया में महिलाएं अब पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं, चाहे नौकरी हो या फिर कारोबार। भारतीय महिलाओं ने भी कारोबार की इस दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इनके बारे में तो जानना बनता है। दरअसल फोर्ब्स ने हाल ही में साल 2016 के लिए दुनियाभर की 1,810 अरबपतियों की लिस्ट जारी की है... इस लिस्ट में पांच भारतीय अरबपति महिलाएं भी शामिल हैं। आज हम आपको इन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.सावित्री जिंदल( 350 करोड़ डॉलर) savitri-jindal_0

ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल ग्रुप के फाउंडर की पत्नी सावित्री जिंदल 350 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की अर‍बपतियों की लिस्ट में शामिल हैं। 65 साल की सावित्री जिंदल का जन्‍म 20 मार्च, 1950 को तिनसुकिया में हुआ था। उनके 9 बच्चे हैं। फोर्ब्स के द्वारा जारी दुनिया की महिला अरबपतियों की लिस्ट में उनका स्थान 453वां है। दरअसल, जिंदल ग्रुप की नॉन-एग्‍जीक्यूटिव चेयरमैन सावित्री जिंदल ने अपने पति की साल 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद से ग्रुप प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

2. इंदु जैन(310 करोड़ डॉलर)

indu-jain-55b9de4693971मीडिया कारोबारी इंदु जैन बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, इंदु जैन की कुल संपत्ति 310 करोड़ डॉलर है। दुनिया की महिला अरबपतियों की सूची में उनका स्थान 549वां है। इंदु जैन का जन्म 08 सितंबर, 1936 को यूपी के फैजाबाद जिले में हुआ था। उनकी शादी स्वर्गीय अशोक कुमार जैन से हुई थी। कंपनी की स्थापना 1838 में हुई थी, जिसको 1948 में रामकृष्ण डालमिया ने बेनेट कोलमैन के हाथों बेच था।

3. स्मिता कृष्णा गोदरेज (220 करोड़ डॉलर) CYf9OymUEAAuFLM

अरबपति महिलाओं की लिस्ट में फोर्ब्स ने स्मिता कृष्णा को ग्लोबल रैंकिंग में 810वें स्थान पर रखा है। इनकी संपत्ति‍ 220 करोड़ डॉलर है। स्मिता कृष्णा इंडस्ट्रियलिस्‍ट जमशेद गोदरेज की बहन हैं और उनकी शादी विजय कृष्णा के साथ हुई है, जो गोदरेज इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।

4. लीना तिवारी(170 करोड़) leena-tewari-sm-1

फोर्ब्स लिस्ट में लीना तिवारी 1067वें स्थान पर हैं। इनकी कुल सपत्ति 170 करोड़ डॉलर है। लीना भारत में जेनरिक ड्रग्स निर्माता कंपनी यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन हैं। 58 साल की लीना तिवारी के दो बच्चे हैं। यह कंपनी उनके दादा विट्ठल बाला कृष्णा गांधी ने शुरू की थी, जो जाने-माने समाज सुधारक और राजनेता थे।

5. विनोद गुप्ता (110 डॉलर) Untitled-1

हैवेल्स के संस्थापक कीमत राय की पत्नी विनोद गुप्ता को फोर्ब्स लिस्ट में 1577वें स्थान पर रखा गया है। विनोद गुप्ता की कुल संपत्ति 110 करोड़ डॉलर है। हैवेल्‍स भारत में इलेक्ट्रिकल्स इक्विपमेंट बनाने का काम करती है। कंपनी की स्थापना कीमत राय ने वर्ष 1971 में दिल्ली में की थी। यह कंपनी मुख्य रूप से केबल, फैन और इलेक्ट्रिक वायर बनाने का काम करती है। फोर्ब्स मैग्‍जीन ने साल 2016 के अरबपतियों की जो वार्षिक लिस्ट जारी की है, उसमें 190 महिलाओं को शामिल किया गया है। जबकि साल 2015 में इस लिस्ट में 197 महिलाएं थीं। लिस्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर 84 भारतीयों को इसमें जगह दी गई है। हालांकि, दुनिया के अरबपतियों की कुल संख्या के लिहाज से महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत ही कम यानी 10 फीसदी से थोड़ा ही अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree