विस्तार
वैसे तो खेल का ग्लैमर से कोई लेना देना नहीं है लेकिन खूबसूरती की तरफ आकर्षित होने वाली बात खेल पर भी लागू होती है। हिंदुस्तान में गोल्फ खेल की क्या स्थिति है कम ही लोग जानते होंगे। गोल्फ के नियम, मैदान, आकार प्रकार के बारे में उतने लोग नहीं जानते होंगे जितने लोग गोल्फ खेलने वाली महिला खिलाड़ी शर्मिला निकोलेट के बारे में जानते होंगे। उनकी तस्वीरें देखने के बाद लोग अपने आप उनके फॉलोअर बन जाते हैं। आगे हम उनकी तस्वीरें दिखाएंगे। उससे पहले उनके खेल और उपलब्धियों के बारे में भी जान लें थोड़ा।
शर्मिला निकोलेट पेशेवर भारतीय गोल्फ खिलाड़ी हैं। बेंगलूरू में इनका जन्म हुआ, वहीं पली और बढ़ीं। गोल्फ की छड़ी भी पहली बार वहीं पकड़ी थी। इनके पापा मार्क निकोलेट हैं जोकि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मां का नाम सुरेखा है, वो हाउस वाइफ हैं। इनकी फिटनेस और खूबसूरती के अलावा इनकी उपलब्धि ये है कि इन्होंने यूरोपियन टूर में पूरा कार्ड हासिल किया था। और ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला गोल्फर हैं। इंस्टाग्राम पर 1 लाख 22 हजार फॉलोअर हैं और शायद 1200 लोग भी इनकी उपल्बधि के बारे में नहीं जानते होंगे।
घूमने फिरने की काफी शौकीन हैं शर्मिला
फैन्स का कहना है कि शर्मिला की लंबाई उनकी खूबसूरती को ज्यादा बढ़ाती है।
फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं निकोलेट।
लाइफ किसी हॉलीवुड सेलिब्रेटी की तरह है।
योगा भी किया जाता है।
फिल्मों में ट्राई करें तो कोई बड़ी बात नहीं है।
कई तस्वीरों में हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को टक्कर देती हैं।
इनकी पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल दूसरे खेलों में भी किया जाता है।