विस्तार
कोई भी परफेक्ट पैदा नहीं होता लेकिन कुछ लोगों को खुद के शरीर से ही शर्म आती है। चेहर पर अगर दाग हों तो लोग उसे छिपाने की कोशिश करते हैं। लोगों के चिढ़ाने और नीचा दिखाने के चलते वो लोग भीड़ में आने से कतराते हैं। यहां तक कि उन्हें अपने ही शरीर से नफरत हो जाती है।
मलेशिया की रहने वाली एक लड़की इन सबका मुंह बंद करने के लिए काफी है। इस लड़की के पांव से लेकर सिर तक मस्से ही मस्से हैं। इन मस्सों के चलते उसका मजाक बनाया जाता था, लेकिन लोगों को ठेंगा दिखाकर उसने सबकी बोलती बंद कर दी। आखिर ऐसा क्या कर दिया उसने?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल की इविता देलमुंदो के चेहरे और शरीर पर जन्म से ही कई मस्से हैं। साथ ही, उसकी गर्दन से शुरू होकर कंधों तक फैला जन्म का एक निशान भी है। इन सबकी वजह से इविता को हमेशा लोगों की हंसी का पात्र बनना पड़ता था। लोग उसका मजाक उड़ाते थे । कई लोग तो उन्हें 'राक्षसी' भी कहते थे।
इन सबको नजरंदाज करते हुए इविता ने अपने इन मस्सों में ही अपनी खूबसूरती खोज ली। इंस्टाग्राम पर इविता हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें शेयर करती है। उसे नहीं परवाह कि कोई क्या कहता है।
इविता ने बताया कि स्कूल में कोई भी उससे बात तक करना पसंद नहीं करता था। उसके कोई दोस्त नहीं बन पाए। स्कूल में बच्चे उन्हें बहुत चिढ़ाते थे, कई बच्चे तो उन्हें 'राक्षस' तक कहकर पुकारते थे। इन सबसे परेशान होकर इविता इन मस्सों से किसी भी तरह छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन फिर जब डॉक्टर ने कहा कि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है, तो उन्होंने सर्जरी का रास्ता चुनने से इनकार कर दिया।
वक्त के साथ इविता ने अपने स्वाभाविक रूप-रंग से प्यार करना सीख लिया। इविता मिस मलयेशिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। अगर वह मिस मलयेशिया का खिताब जीत जाती है, तो मिस यूनिवर्स का रास्ता भी खुल जाएगा।