विस्तार
Jokes Hindi: अच्छी सहेत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं।हंसते मुस्कुराते रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता बै। इसलिए हम चाहते हैं कि आप भी अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर जरूर हंसे। इसीलिए हम आपको को हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए।
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो, तो देसी भी।
लड़का बेहोश।
भाभी जी- देखो देवर जी, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
देवर- बस भाभी मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा!
पिंटू ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा।
दुकानदार बोला- अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा।
पिंटू- पैसे तो है नहीं।
इस पर दूकानदार ने अपने नौकर को बुला कर पिंटू की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद पिंटू उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे।
जीजा- साली पार्टी में जाते हैं।
साली आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।
जीजा- अरे, मैं माचिस लाना भूल गया।
साली- अरे, मैं डांस की बात कर रही हूं।
जीजा, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।
लड़की आधी रात को- गुड नाइट मम्मी।
मम्मी - गुड नाइट।
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा।
पापा - गुड नाइट बेटा।
लड़की परेशान होकर बोली - अरे गुड नाइट कहां है?
मच्छर काट रहे हैं।