विस्तार
Comedy Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। अगर आप रोजाना सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। साथ ही इससे चेहरे की चमक बरकरार और मन की उदासी दूर हो जाती है। हंसने की वजह से आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पापा- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ूंगा।
पापा- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
पापा की बात सुनकर चिंटू हंसने लगा।
सोनू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू...!!
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है..!!
पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
पिंटू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया!!
पापा- तुम?
पिंटू- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया!
पापा- और तुम?
पिंटू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया!
पापा गुस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पिंटू- तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
टीचर- चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
टोलू- 10 होते हैं.
टीचर- 8 होते हैं... नालायक
टोलू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
पिकूं डॉक्टर के पास गया...
पिंकू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पिंकू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर:- ऐसा कब होता है?
पिंकू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।