विस्तार
दुनिया में मार्क जकरबर्ग आज एक जाना पहचाना नाम हैं, उनकी छोटी से छोटी बात भी आज सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन आज से 11 साल पहले जब मार्क सीएनबीसी चैनल पर एक इंटरव्यू में अपने प्रोडक्ट 'द फेसबुक' के बारे में बता रहे थे, तब उन्हें कोई नहीं जानता था..उस वक्त फेसबुक कुछ लोगों तक ही पहुंचा था, लेकिन आज यह पूरी दुनिया को जोड़े हुए है।
https://youtu.be/ED8tUgpRInk
भले ही मार्क को तब कोई नहीं जानता हो, लेकिन आज मार्क ना केवल दुनिया की बड़ी हस्तियों में शामिल हैं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में भी शामिल हैं।
अमीरों की संपत्ति पर वेल्थ-एक्स कंपनी ने नई सूची जारी की है, जिसमें मार्क को 8वें नंबर पर रखा गया है, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति (2.9 लाख करोड़ रुपए) है।
सिर्फ 11 साल के अंदर शायद ही किसी इंसान की जिंदगी इतनी बदली होगी। फर्श से अर्श तक का सफर वो भी महज 11 साल में, वाकई दिलचस्प रहा होगा ये सफर।
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 87.4 अरब डॉलर (करीब 5.9 लाख करोड़ रुपए) की दौलत के साथ फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसमें दूसरे स्थान पर इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा (4.5 लाख करोड़ रुपए) और तीसरे नंबर पर ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट (4.1 लाख करोड़ रुपए)।