विस्तार
Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिलाकर हंसते हैं।
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
मंटू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है. शादी से पहले पापा की परी होती हैं...
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
चंटू- ...और लड़के?
मंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
साली साहिबा (जीजा से)- पता है आपको आपकी किस्मत अच्छी है जीजा जी!
जीजा जी- वो कैसे
साली साहिबा- मेरी बहन तो गाय है गाय,
जीजा-फिर उसे गौशाला में ही छोड़ आते, मेरे साथ क्यों बांध दी...
फिर क्या था साली साहिबा ने अपनी दीदी को पूरी बात बता दी।
उसके बाद से चार दिन तक जीजा जी एक ही आंख से देख रहे रहे हैं।
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
ससुर- ऐसा क्यों?
घर जमाई- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं।
पत्नी - ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जाएगी।