विस्तार
Today Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है और आप हमेशा तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यही वजह है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। हंसी भी एक योग की तरह है, जो हमें कई बीमारियों बचाए रखती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को परढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक लड़की सजधज के रेलवे स्टेशन गई,
लड़की- लोकल ट्रेन कितने बजे आएगी?
स्टेशन मास्टर-10 बजे,
लड़की-अच्छा, राजधानी ट्रेन कितने बजे आएगी?
स्टेशन मास्टर-2 बजे,
लड़की- अच्छा और ये मालगाड़ी कब आएगी?
स्टेशन मास्टर- 2:30 बजे, क्यों ?
जाना कहां है?
लड़की-जाना कहीं नहीं बस रेल की पटरी पे सेल्फ़ी लेनी है।
मायके से पत्नी का फोन आया वाइफ- आपके बिना जी नहीं लगता है
हसबैंड- अरे पगली ZEE नहीं लगता तो, स्टार और सोनी लगा कर देख लिया कर…
वो भी अच्छे चैनल है।
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चोर- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चोर- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चोर- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है।
उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ
मोनू- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ
मोनू- .... और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
मोनू के जवाब को सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया।