विस्तार
Hindi Jokes: हंसने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। हंसने से हमारे मन की उदासी दूर होता है। साथ ही हमारे आसपास सकारात्मक माहौल भी बना रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी और मुस्कुराहट के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
आज पति ने खाना बनाया
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है जब वो पूछेंगे- क्या खाकर मरे थे?
एक बार सोनू ट्रेन में सफर कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी की गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में) - हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा।
सोनू - नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं।
वहां से फिसल कर गिरने का डर है।
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं।
पत्नी - अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति - मैं तो पागल हो जाऊंगा
पत्नी - मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति - पागल कुछ भी कर सकता है।
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी, ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी नहीं दी हो
बॉस- कितने दिन की छुट्टी चाहिए?