विस्तार
Funny Jokes: आज के समय में हर इंसान का जीवन तनाव और परेशानियों से भरा है। अगर ऐसे में आर खुद को पॉजिटिव रखना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान खुश रहता है, साथ ही मन में सकारात्मकता आती है, जो हमें मानसिक तनाव से दूर रहने में मदद करता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए भी हंसी बेहद फायदेमंद साबित होती है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए आईपीएल पर बने कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिलाकर हंसते हैं।
भाभी जी और फलवाले के बीच मजेदार बातचीत
भाभी जी- भैया, ये आम लंगड़ा है क्या?
फल वाला- हां भाभी
भाभी जी- लेकिन सभी एक जैसे दिख रहे है, मैं कैसे मानूं?
फल वाला- लंगड़ा है तभी तो ठेले पर बिठाकर घुमा रहा हूं।
फल वाले की बात सुन भाभी जी रह गईं दंग।
आलसी लड़का - पापा एक गिलास पानी देना।
पापा - खुद उठकर पी ले...
लड़का - प्लीज, दे दो ना...
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा।
लड़का - थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला- डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं...
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है।
शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है।
डॉक्टर चुप और शराबी खुश।
चंटू - वेटर, ऐसी चाय पिलाओ
जिसे पीकर मन.. झूम उठे और बदन नाचने लगे।
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।
टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो?
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे।
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा- मेरा एक जूता पापा के पास तो एक मम्मी के पास था।