विस्तार
Funny Jokes: जिस तरह किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हंसना भी सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। हंसने से घर में खुशी का माहौल रहता है और आपके मन में सकारात्मक सोच आती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा-
मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकंड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...!
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी...!!
चिंटू- तुम लड़कियां लव मैरिज क्यों करती हो..?
चिंटू - अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की - तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...??
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...!!
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...!!
लकड़ी वाला- सर, दरवाजा ठीक हो गया
लेबर चार्ज 1000 रुपये
इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
लकड़ी वाला- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।