विस्तार
Hindi Chutkule: वर्तमान समय में खुद को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग अपना काम के दबाव में अपने ऊपर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं, लेकिन अगर आप इस चुनौती को आसान करना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहए। दरअसल हमारी हंसी से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है और दिल की बीमारी का खतरा भी दूर होता है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है, तो आप कई परेशानियों से बच रहते हैं। हंसने से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो...
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
पप्पू (गप्पू से) - इस गर्मी की वजह से हालात ऐसे
हो गए है कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी
तरबूजा पढ़ने में आता है।
पप्पू की बात सुनकर गप्पू जोर- जोर से हंसने लगा।
मंटू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है।
शादी से पहले पापा की परी होती हैं...
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
चंटू- ... और लड़के?
मंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं
और शादी के बाद बीवी से।