Home›Jokes›
Jija Sali Ke Majedar Jokes In Read Girl Boy Funny Jokes In Hindi
Jokes: लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:28 PM IST
सार
हंसना-मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं तो आप मानसिक तनाव से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं।
मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
विस्तार
Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ आपके लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। इससे आप अपने साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी खुश रख सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
पत्नी- कल हमारी एनिवर्सरी हैं आपको क्या गिफ्ट दूं?
पति- गिफ्ट रहने दो… बस इज्जत किया करो और
तमीज से बात कर लिया करो
पत्नी(2 मिनट सोचकर)- नहीं..
मै तो गिफ्ट ही दूंगी।
पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं।
पत्नी - ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जाएगी।
राज - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
रवि - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
राज- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
रवि - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।