विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
लड़की रात को 2 बजे तक चैटिंग कर रही थी
एक अनजान लड़के का मेसेज आया
लड़का – आप मेरी फ्रेंड बनेंगी
लड़की – हां क्यों नहीं
लड़का – आपका नाम क्या है
लड़की – धारा
लड़का – कौन सी धारा 144 या 145
एक शख्स पार्लर के स्वागत कक्ष में बैठा था।
पीछे से एक महिला आई और धीरे से कंधा दबाते हुए बोली, आइए चलते हैं।
शख्स पसीने-पसीने हो गया और बोला-
मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है।
महिला- अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं।
एक शख्स पार्लर के स्वागत कक्ष में बैठा था।
पीछे से एक महिला आई और धीरे से कंधा दबाते हुए बोली, आइए चलते हैं।
शख्स पसीने-पसीने हो गया और बोला-
मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है।
महिला- अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं।
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी।
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया।