विस्तार
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। आज कल की भागम भाग भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। सुबह और शाम हंसते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
गोलू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था- आलू ले लो आलू ले लो।
राजगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
गोलू- चुप हो जा! वर्ना मक्खियां आ जाएंगी
राजगीर की नहीं रुकी हंसी!
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं. अभी उसको तेरा नंबर देती रुक।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैडम. टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...
रोज तो मुर्गा बना देती हो. गोलू का बहाना सुनकर टीचर बेहोश हो गए।
पप्पू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को
घूर कर देख रहा था!
उसकी पत्नी सोनी बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो..?
पप्पू – इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं
उसके बाद पत्नी ने पप्पू के एक्सपायरी जैसी हालत कर दी।
गर्लफ्रेंड- तुमको मेरी याद आती है तो क्या करते हो?
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी पसंद की चॉकलेट खा लेता हूं...
अच्छा बताओ जब मेरी याद आती है तो तुम क्या करती हो
गर्लफ्रेंड- कुछ नहीं...मैं भी गुटखा खा लेती हूं।