विस्तार
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हमारा हंसना बहुत जरूरी है। जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी तरह हंसी भी स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। हंसने से हम कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
टोनी- डॉक्टर साहब दस्त ने बेहाल कर रखा है।
डॉक्टर- कितना पतला आता है?
टोनी- समझ लो कि आप उस से कुल्ला कर सकते हो।
डॉक्टर बेहोश।
संता जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
"आलू ले लो आलू ले लो...!"
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है!
संता- चुप हो जा! वर्ना मक्खियां आ जाएंगी।
चीकू- अरे ये लोग बार-बार बॉल को लात क्यों मार रहे हैं?
मीकू- अरे वे सभी गोल कर रहे हैं।
चीकू- बॉल तो पहले से गोल है,और कितना गोल करेंगे।
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा-
मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकंड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी...
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
महिला- मेरा चश्मा कहां है संगीता...?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
महिला- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...!!
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।